शादी का झांसा देकर ले जाता पांच सितारा होटल, फिर किया ऐसा गंदा काम..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबार के सिलसिले में हरियाणा की युवती की मुलाकात दिल्ली के बड़े कपड़ा कारोबारी से हुई। युवती भी कपड़ा कारोबारी थी। दोनों के बीच प्यार हो गया, शादी का वादा भी हुआ।
अमित नामक युवक पीड़िता से जल्द शादी करने की बात कर पांच सितारा होटल में मिलने लगा। दो साल तक चले रिश्ते के दौरान पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी शादी का इंकार कर दिया।
अब युवती ने शुक्रवार को आनंद विहार थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। आनंद विहार पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सपना (25) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ हरियाणा में रहती है। वहीं उसका गारमेंट्स का कारोबार है। अपने काम के सिलसिले में सपना अक्सर दिल्ली आती थी।
सपना उसके प्रेमजाल में फंस गई
यहां उसकी करीब दो साल पूर्व अमित नामक कपड़े के बड़े कारोबारी से मुलाकात हुई। थोड़े की दिनों में दोनों के गहरी दोस्ती हो गई। अमित सपना को बड़े-बड़े सपने दिखाने लगा।
सपना का आरोप है कि अमित ने उससे प्यार का इजहार कर जल्द ही शादी करने की बात की। सपना भी उसके प्रेमजाल में फंस गई। आरोपी सपना को पांच सितारा होटल लेकर वहां उससे संबंध बनाने लगा।
शादी की बात करने पर आरोपी सपना को कुछ दिन और रुकने के लिए कहता। इधर सपना ने जब छानबीन की तो पता चला कि अमित का चरित्र ठीक नही है। कई लड़कियों के साथ वह इसी तरह कर चुका है।
सपना ने अमित से जल्द से जल्द शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार करते हुए सपना को ही बुरा कहना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आनंद विहार थाने में शिकायत की।
पुलिस को पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि अमित ने आखिरी बार होटल लीला में 29 दिसंबर 2017 को उसके साथ संबंध बनाए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।