फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the women beaten for complaining of sexual offence

महिला को छेड़छाड़ की शिकायत पड़ी महंगी, आरोपी नें लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा

Sat, 10 Mar 2018 06:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
the women beaten for complaining of sexual offence

फरीदाबाद के नहरपार हनुमान नगर में दसवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक की शिकायत उसके परिजनों से करना छात्रा की मां को महंगा पड़ गया। इससे नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर हमला कर दिया। परिवार के लोगों को लाठी-डंडो से बुरी तरह पीटा और घर में तोड़फोड़ की। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


नहर पार निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी की आजकल परीक्षाएं चल रही हैं। उनके पड़ोस में सोनू नाम का युवक रहता है, जोकि ऑटो चलाता है। महिला का आरोप है कि सोनू अक्सर स्कूल आते जाते या फिर जब भी बेटी घर से बाहर निकलती तो वह उसके साथ छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन


पहले तो किशोरी ने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। मगर जब सोनू की अभद्रता बढ़ने लगी तो कुछ दिन पहले उसने अपनी मां को सारी बात बताई। इस पर किशोरी की मां इसकी शिकायत करने सोनू की मां सुमन के पास गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि अपने बेटे की गलती सुनने पर उसे कुछ कहने की बजाय सुमन ने उनके साथ ही दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इस पर वह अपने घर लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब सोनू को पता चला तो वह भी गुस्सा हो गया। बृहस्पतिवार आधी रात को करीब 12.30 बजे सोनू ने अपने दोस्तों मोनू, दिनेश, राहुल, भूत, ललित, दीना सहित 25-30 युवकों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। घर में सो रहे लोगों को खींच कर उन्हें लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और घर पर पथराव कर सामान तोड़ दिया। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी वहां आ गए। लोगों को आता देख हमलावर वहां से फरार हो गए।


पड़ोसियों ने परिवार के लोगों को घायल हालत में बीके अस्पताल में भर्ती करवाया। पीड़ित महिला व उनके बेटे के सिर में चोट लगी है और उनकी बेटी के हाथ में चोट है। पीड़ित महिला ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी का बोर्ड का पेपर था। जैसे-तैसे वह परीक्षा देने गई। थाना खेड़ीपुल प्रभारी राकेश मलिक ने बताया कि घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed