फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The woman's former Ranji team captain, bakery brand name used by cyber fraud

महिला ने रणजी टीम के पूर्व कप्तान, बेकरी ब्रांड नाम के जरिये किया साइबर फ्रॉड

Thu, 14 Jul 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 14 Jul 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
The woman's former Ranji team captain, bakery brand name used by cyber fraud
ऑनलाइन फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो

हरियाणा रणजी के पूर्व कप्तान आरपी सिंह के बेकरी ब्रांड का नाम एक महिला इस्तेमाल कर रही थी। महिला ने गूगल पर उनके ब्रांड के नाम और पते के साथ ही दिए गए फोन नंबर को बदलकर अपना मोबाइल नंबर दे दिया है। 

विज्ञापन


जिससे बेकरी के नाम पर आनेवाले ऑर्डर किसी और के पास जाने लगे। सिंह ने साइबर फ्रॉड की शिकायत सेंटर फॉर साइबर क्राइम एंड इंवेस्टिगेशन (सीसीसीआई) में कर दी है। पूर्व रणजी खिलाड़ी आरपी सिंह 10 वर्षो तक नेशनल क्रिकेट मैच के अंपायर भी रहे हैं।
विज्ञापन


उनका एक बेकरी ब्रांड है जिसकी एनसीआर में कई शॉप हैं। कंपनी मालिक और गाजियाबाद निवासी आरपी सिंह का कहना है कि गूगल पेज पर उनके ब्रांड के नाम और पते के साथ ही दिए गए फोन नंबर को बदलकर फर्जीवाड़ा करने वाली सोनिया नामक महिला ने अपना मोबाइल नंबर दे दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके यहां आने वाले ऑर्डर की आपूर्ति कोई अन्य शख्स कर रहा है। माल की खराब गुणवत्ता की शिकायत जब एक ग्राहक उनकी दुकान पर करने आया तब उन्हें इस फर्जीवाड़े का पता चला। 

आरपी सिंह के मुताबिक उनकी नोएडा सेक्टर-18 की दुकान के फोन नंबर को ऑनलाइन बदलकर किसी ने अपना मोबाइल नंबर डाल दिया। ऐसे में जो आर्डर उनके पास आने चाहिए थे वह उस मोबाइल नंबर पर गए। 

जिन लोगों ने यह फर्जीवाड़ा किया, उन्होंने दोगुने दाम में खराब गुणवत्ता का केक बेच दिया। पिछले दिनों एक ग्राहक उनकी दुकान पर आकर खराब केक की शिकायत करने लगा तब पैकिंग और अपने आर्डर की जांच के बाद पता चला कि उन्होंने यह माल बेचा ही नहीं है। 


तब ग्राहक ने बताया कि उसने आनलाइन केक मंगाया है। इसके बाद आरपी सिंह ने उस नंबर पर फोन कर केक का आर्डर दिया। जब डिलीवरी मैन आया तो उन्होंने पुलिस को फोन कर उसे पकड़वा दिया। तब खुलासा हुआ कि सेक्टर-27 की एक दुकान से यह केक भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed