{"_id":"9c715355c0c969767abd0c022312c70f","slug":"the-woman-bravely-saved-coil-arrested-snecr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बहादुरी से बचाए कुंडल, दबोचा स्नेचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने बहादुरी से बचाए कुंडल, दबोचा स्नेचर
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Thu, 03 Dec 2015 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात स्वरूप पार्क कालोनी के मार्केट में महिला बहादुरी दिखाते हुए दो स्नैचरों से भिड़ गई। महिला ने न सिर्फ अपना कुंडल बचाया, बल्कि एक स्नैचर को दबोच लिया।
विज्ञापन
लोगों ने पकड़े गए स्नैचर की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह स्नैचिंग की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
साहिबाबाद के स्वरूप पार्क निवासी गीता बुधवार रात को मार्केट में सब्जी खरीदने गई थीं। इस दौरान सुनसान जगह देखकर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके कुंडल लूट लिया।
विज्ञापन
विरोध करने पर बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और उनके साथ मारपीट की। मगर महिला ने हिम्मत नहीं हारी और एक बदमाश को पकड़ लिया। महिला का शोर सुनकर थोड़ी दूर खड़े कुछ युवक बदमाशों की ओर दौड़े।
युवकों को देख दोनों बदमाश भागने लगे। इस दौरान महिला ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को जाने नहीं दिया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर भाग निकला।
युवकों ने महिला के साथ मिलकर बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से महिला का कुंडल भी मिला। एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
महिला को आई चोटें
बदमाशों से हाथापाई के दौरान गीता की कमर और पैर में चोटें आईं। मगर वह डरी नहीं और बदमाश को जाने नहीं दिया। गीता ने बताया कि कुंडल उनकी शादी की निशानी है। ऐसे में बदमाशों से भिड़ने के अलावा उनके मन में कोई विचार नहीं आया।