छह वर्षीय बच्ची से गैंगरेप, पड़ोसी नाबालिगों ने दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आयी है। स्वरूप नगर में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है।
आरोप पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों पर है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ लिया है।पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची अपने परिजनों के साथ स्वरूप नगर इलाके में रहती है। उसके पिता प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
शनिवार शाम बच्ची अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिग बच्ची को अपने साथ एक कमरे में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ गैंग रेप को अंजाम दिया।
पुलिस कर रही नाबालिगों से पूछताछ
आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची अपने घर पहुंची और अपनी मां से आपबीती बतायी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई। पीड़ित परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पीड़ित परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले दो नाबालिगों को नामजद करवाया।
पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को पकड़कर उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए नाबालिगों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच है।