फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The shopkeeper gave him life by putting a noose.

दुकानदार ने फंदा लगाकर दे दी जान

Sun, 25 Oct 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Sun, 25 Oct 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper gave him life by putting a noose.
श्याम पार्क एक्सटेंशन में शुक्रवार को फंदा लगाकर 37 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिलहाल आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल सका है। परचून की दुकान चलाने वाले 37 वर्षीय राजीव गोयल मां, पत्नी और दो बेटों के साथ रहते थे। दशहरे पर पत्नी बेटों के साथ मायके गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह जब काफी देर तक राजीव कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनकी मां ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर हो गई, फिर भी दरवाजा नहीं खुला।

मां ने  पड़ोस के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर गए, जहां राजीव फंदा लगाकर लटके थे।

गृह क्लेश में कंपनी कर्मचारी ने की आत्महत्या

कंपनी कर्मचारी ने रविवार को संुदरपुरी में चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। अंदेशा है कि गृह क्लेश में उसने आत्महत्या की है। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ विजयनगर सुरेंद्र यादव ने बताया कि सुंदरपुरी में विक्की (26) रहता था। इलाहाबाद का रहने वाला था। शुक्रवार को गांव से वापस आया था। देर शाम विक्की का कमरा बंद देख मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया।

अंदर से रिस्पांस नहीं मिला तो अनहोनी का अंदेशा जताकर कंट्रोल रूम में सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो विक्की का शव लटका देखा। सुसाइड नोट नहीं मिला है, जांच की जा रही है।

शराब के नशे में सुसाइड की कोशिश
दिल्ली गेट इलाके में एक युवक ने शराब के नशे में सुसाइड की कोशिश की। उसे फंदे पर लटका देख परिजनों ने उतारा, एमएमजी अस्पताल ले आए। युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दिल्ली रेफर कर दिया है।


पुलिस के मुताबिक, दिल्ली गेट में रहने वाला 30 वर्षीय युवक कंपनी कर्मचारी है। तनाव में आकर उसने पंखे पर लटककर आत्महत्या की कोशिश की। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed