{"_id":"b26e7d2b71a13f9aa42806a273019207","slug":"the-robbers-fled-leaving-a-bike-browning-dare-engineer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की हिम्मत देख बाइक-तमंचा छोड़कर भागे लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंजीनियर की हिम्मत देख बाइक-तमंचा छोड़कर भागे लुटेरे
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र नगर सेक्टर पांच में बृहस्पतिवार रात बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उनके दोस्त से लूटपाट की कोशिश की। इंजीनियर के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया, लेकिन इंजीनियर अपने दोस्त के साथ बदमाशों से भिड़ गए।
उनकी बहादुरी देख बदमाश बाइक और तमंचा छोड़कर भाग गए। दूसरी तरफ, पुलिस दोनों पक्षों का विवाद का मामला मान रही है। राधेश्याम पार्क निवासी सौरभ गुड़गांव की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
वह सत्यम एंकलेव निवासी दोस्त अंकुर के साथ राजेंद्र नगर सेक्टर-5 स्थित आकाश प्लाजा खरीदारी करने गए थे। लौटते समय दोनों प्लाजा के सामने ही बाइक पर बैठकर बातचीत करने लगे।
विज्ञापन
तभी बाइक सवार दो बदमाश आए और सौरभ के सिर पर तमंचे की बट से वार किया। अंकुर ने विरोध करते हुए एक बदमाश को धक्का मारा और तमंचा तान रहे बदमाश के हाथ पर दांत से काट लिया।
बदमाश के हाथ से तमंचा छूट गया। इस दौरान सौरभ उठे और दूसरे बदमाश से भिड़ गया। इस पर बदमाश बाइक और तमंचा छोड़कर भाग गए। सौरभ के सिर और अंकुर के हाथ में चोटें आई हैं।
आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने तमंचा और बाइक बरामद करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामला आपसी विवाद का लग रहा है।
बदमाशों ने क्यों किया हमला?
सौरभ ने आशंका जताई कि शायद बदमाश उसकी बाइक लूटने आए थे। हालांकि अभी भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि बदमाशों ने उन पर हमला क्यों किया।
मदद को कोई नहीं आया सामने
सौरभ ने बताया कि घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। मगर किसी ने उन्हें उठाकर अस्पताल तक नहीं पहुंचाया।
अंकुर ने ही हिम्मत जुटाकर बाइक उठाई और लाजपत नगर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।