फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The remaining waste of innocent life, middle-aged man who was getting married mother

बर्बाद होने से बची मासूम की जिंदगी, अधेड़ शख्स से शादी करवा रही थी मां

Fri, 10 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
The remaining waste of innocent life, middle-aged man who was getting married mother

नंद नगरी इलाके में पड़ोसियों की वजह से 12 साल की एक मासूम की जिंदगी बर्बाद होने से बच गई। आठ माह पूर्व बच्ची के पिता की मौत होने के बाद अब सौतेली माह गुजरात के एक अधेड़ से जबरन उसकी शादी करवा रही थी।

विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस व महिला आयोग की टीम मौके पर पहुंच गई। बच्ची को कब्जे में लेकर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया गया। इधर शादी करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने जानबूझकर उसे भगाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस आरोपों से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आमबिया बीबी अपनी बेटी सलमा (12) (बदला हुआ नाम) के साथ कुष्ठ आश्रम ताहिरपुर में रहती है। करीब आठ माह पूर्व आमबिया के पति सलीम की रहस्यमय हालात में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी रचाने वाला आरोपी मौके से हुआ फरार

The remaining waste of innocent life, middle-aged man who was getting married mother
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

सलीम की पहली पत्नी से सलमा नाम की बेटी है। सलीम की मौत के बाद आमबिया ने सलमा के साथ बुरा बर्ताव शुरू कर दिया। जबरन उसे चाय की दुकान पर बैठाने लगी। इस बीच उसने रुपये के लालच में उसकी शादी गुजरात के एक अधेड़ शख्स से तय कर दी।

बुधवार शाम को उसकी शादी होने वाली थी। पड़ोसी मोहम्मद जहीर ने बताया कि उन लोगों ने पुलिस व महिला आयोग की टीम को मामले की सूचना दे दी। कुछ ही देर बाद पुलिस व महिला आयोग की टीम पहुंच गई।

बच्ची के नन्हे-नन्हे हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी मां उसकी जबरन शादी करवा रही थी। पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर सीडब्ल्यूसी में पेश किया जहां से उसे बाल आश्रम भेज दिया गया। इधर पुलिस आरोपी अधेड़ की तलाश कर रही है। सलमा की मां से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed