फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The property in dispute shoot retired inspector.

प्रॉपर्टी विवाद में रिटायर्ड दरोगा को मारीं गोलियां

Sun, 22 Feb 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला, विजयनगर
अमर उजाला, विजयनगर Updated Sun, 22 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
The property in dispute shoot retired inspector.
दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा ज्वाला प्रसाद को शनिवार दोपहर घर के सामने ही बदमाशों ने गोली मार दी। दिनदहाडे़ हुए जानलेवा हमले में एक गोली उनके पेट और दूसरी पैर में लगी है।
विज्ञापन


गंभीर हालत में उन्हें कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरोगा की पुत्रवधू ने देर रात एक प्रापर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ज्वाला प्रसाद के दो बेटों की पूर्व में हत्या हो चुकी है। तीसरे बेटे पर 15 दिन पहले ही हमला हुआ था। पुलिस हमले का कारण पुराना प्रापर्टी विवाद बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाला प्रसाद (65) सर्वोदय नगर में शनि मंदिर के पास परिवार के साथ रहते हैं। वर्ष 2010 में दिल्ली पुलिस में दरोगा के पद से रिटायर्ड हुए थे। शनिवार दोपहर घर के पास ही वह 3-4 दोस्तों के साथ ताश खेल रहे थे।

करीब 1 बजे दो साथी खाना खाने के लिए घर चले गए। इस दौरान एक युवक पैदल ही वहां पहुंचा और ज्वाला प्रसाद पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। उन्हें दो गोलियां लगी और एक मिस हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पैदल ही थाना रोड़ की तरफ भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और लहूलुहान हालत में ज्वाला प्रसाद को प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी अजय पाल, सीओ प्रथम अनिल यादव और एसओ विजयनगर अवधेश यादव ने घटना स्थल पर पहुंच लोगों से पूछताछ की।

पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में रिटायर्ड दरोगा पर हमला हुआ है। दरोगा की पुत्रवधू निशा ने सर्वोदय नगर निवासी छोटे व प्रापर्टी डीलर बॉबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


छह साल पुरानी रंजिश ले चुकी कई जान
ज्वाला प्रसाद की पुत्रवधू निशा ने पुलिस को बताया कि उसके पति ज्योति की हत्या 9 जनवरी 2009 व देवर राजीव की हत्या 3 जनवरी 2011 को कर दी गई थी।

इनमें ज्योति के साथी और प्रापर्टी डीलर अंकुर पंडित, बॉबी, अशोक एवं तेजवीर नामजद थे। पति ज्योति की हत्या के बाद निशा ने देवर रोबिन से शादी कर ली।

ज्योति व अंकुर करीब छह साल पहले साथ में ही प्रापर्टी डीलिंग करते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रापर्टी को लेकर झगड़ा हुआ। अंकुर ने सुदामापुरी निवासी प्रापर्टी डीलर बॉबी के साथ मिलकर राजीव की भी हत्या की थी।

हत्याकांड के बाद अंकुर जेल चला गया और जेल से छूटने पर 23 दिसंबर 2011 को उसकी भी हत्या हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed