फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The officer came up to the beauty parlor in jewelry stolen.

पार्लर में मेकअप कराने आई अफसर के जेवर चोरी

Mon, 14 Dec 2015 06:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 14 Dec 2015 06:30 AM IST
विज्ञापन
The officer came up to the beauty parlor in jewelry stolen.
संजयनगर के एक ब्यूटी पार्लर में रविवार रात मुंबई एमटीएनएल में अफसर विजया वर्मा का बैग चोरी कर लिया गया। बैग में करीब डेढ़ लाख की ज्वैलरी-कैश, एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि विजया वर्मा कविनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई हैं। वह संजयनगर के ब्यूटी पार्लर में गई हुई थीं। वहां कई दुल्हनें और उनके परिवार के सदस्य भी आए हुए थे।
विज्ञापन


जब विजया पार्लर से निकलने लगीं तो उन्हें बैग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ पुलिसवालों के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसएचओ ने बताया कि पार्लर में काफी लोग थे, उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान चुुराकर भाग रहीं दो चोरनियां पकड़ीं
शालीमार गार्डन बी ब्लॉक स्थित यूटीसी बिल्डिंग स्थित एक कपड़े की दुकान में चोरी कर भाग रहीं दो महिलाओं को लोगों ने धर दबोचा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


शालीमार गार्डन बी ब्लाक स्थित यूटीसी बिल्डिंग में रविवार शाम दो महिलाएं एक कपड़े की दुकान में खरीदारी करने गई थीं। आरोप है कि काफी कपड़े देखने के बाद भी दोनों ने कुछ नहीं लिया।

दुकानदार कपड़े दिखाने में व्यस्त था, इसी बीच महिलाएं कुछ कपड़े अपने बैग में डालकर भागने लगीं। दुकानदार के शोर मचाने पर दोनों को पकड़ लिया गया।

एसओ हरिदयाल यादव ने बताया कि महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कपड़े खरीदे हैं। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed