{"_id":"5aa11c6a4f1c1b5e6e8b92c1","slug":"the-minor-was-gangraped-revealed-when-she-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग के साथ गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग के साथ गैंगरेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को इसका पता लड़की के गर्भवती होने पर चला। महिला थाना पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की छह माह की गर्भवती है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव घासैडा (नूंह) निवासी सदीम की उनके गांव में रिश्तेदारी है। लगभग सात-आठ माह पूर्व सदीम अपने साथी खलील के साथ गांव आया हुआ था।
विज्ञापन
उसी दौरान उन्होंने पास के एक खाली प्लॉट में उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों के डर से लड़की ने घर में किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
वह कुछ माह से पेट में दर्द की शिकायत कर रही थी। घर वालों के बार बार पूछने पर उसे आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।