{"_id":"578e794c4f1c1b217fc4badf","slug":"the-maid-raped-by-a-retired-merchant-navy-officer-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्चेंट नेवी रिटायर अधिकारी ने नौकरानी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्चेंट नेवी रिटायर अधिकारी ने नौकरानी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर्चेंट नेवी से रिटायर अधिकारी पर उसकी नौकरानी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में नौकरानी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
वसंतकुंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मर्चेंट नेवी से रिटायर अधिकारी अनिल तिवारी (60) वसंतकुंज इलाके में रहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने 26 जून को बिहार निवासी 27 वर्षीय एक नौकरानी को काम पर रखा। नौकरानी ने मंगलवार सुबह पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अनिल तिवारी ने उसके साथ अपने फ्लैट में सोमवार शाम दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इससे वह काफी डर गई थी। इस कारण उसने घटना के तुरंत बाद पुलिस को शिकायत नहीं दी थी। मंगलवार सुबह जब वह घर से बाहर निकली, तो वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस को शिकायत दी।