{"_id":"5adcabca4f1c1bc03d8b470f","slug":"the-maid-had-stolen-the-goods-of-20-lakhs-caught-by-tracing-of-mobile-number-location","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरानी ने उड़ा लिया था 20 लाख का माल, मोबाइल नंबर की लोकेशन से पकड़ी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरानी ने उड़ा लिया था 20 लाख का माल, मोबाइल नंबर की लोकेशन से पकड़ी गई
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Apr 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
gold
रूप नगर इलाके में एक नौकरानी ने मालिक के घर से 20 लाख रुपये का माल उड़ा लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आरोपी नौकरानी तक पहुंच गई। आरोपी शीला देवी (54) को रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 80 हजार रुपये कैश व 19 लाख से अधिक सोने व हीरे के जेवरात बरामद कर लिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को 74 वर्षीय एक बुजुर्ग ने रूप नगर थाने में नौकरानी द्वारा 20 लाख रुपये का माल उड़ाने की शिकायत की थी। आरोपी नौकरानी शीला 80 हजार रुपये कैश व 19 लाख रुपये से अधिक के जेवरात उड़ाकर ले गई थी।
विज्ञापन
पीड़ित के बेटे बंटी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कुछ दिनों पूर्व ही आरोपी को काम पर रखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर ली। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल की लोकेशन निकलवाई गई। इसके बाद पता चला कि आरोपी रोहिणी में कहीं छुपी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस छापा मारकर शीला देवी को दबोच लिया। उसके पास से उड़ाया गया माल बरामद कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह पिछले काफी समय से इसी तरह चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। जहां नौकरानियों की जरूरत होती है, वहां पर यह काम करने पहुंच जाती थी। बाद में वारदात को अंजाम देकर चुपचाप खिसक जाती थी।