फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The looting of the elderly as a rogue policeman arrested

पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
The looting of the elderly as a rogue policeman arrested
गिरफ्तार

मॉडल टाउन पुलिस ने पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान भोगल जंगपुरा निवासी हैदर अली (23) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


बदमाश के पास से फैन्सी जेवरात और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस बदमाश के तीन अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राम अवतार गुप्ता (67) प्रियदर्शनी विहार इलाके में रहते हैं। रविवार को वह मंदिर से घर आ रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में वारदात होने का हवाला देकर राम अवतार से जेवरात उतारकर कागज में रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राम अवतार ने ऐसा करने से मना कि या तो दोनों युवकों ने जबरन गले से सोने की चेन और हाथ से कड़ा निकाल लिया। इस पर राम अवतार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दोनों बदमाश भागने लगे।


इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने हैदर अली को दबोच लिया। हैदर ने बताया कि इकबाल, शैल और चांद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, हैदर अली मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला है और छह माह पहले ही मां के साथ दिल्ली आया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed