{"_id":"57bc980b4f1c1b6138d4ffe0","slug":"the-looting-of-the-elderly-as-a-rogue-policeman-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बनकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Aug 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन पुलिस ने पुलिसकर्मी बताकर बुजुर्ग से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान भोगल जंगपुरा निवासी हैदर अली (23) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बदमाश के पास से फैन्सी जेवरात और बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने बदमाश की गिरफ्तारी से 12 मामले सुलझाने का दावा किया है। पुलिस बदमाश के तीन अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, राम अवतार गुप्ता (67) प्रियदर्शनी विहार इलाके में रहते हैं। रविवार को वह मंदिर से घर आ रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने उन्हें रोका। युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और इलाके में वारदात होने का हवाला देकर राम अवतार से जेवरात उतारकर कागज में रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
राम अवतार ने ऐसा करने से मना कि या तो दोनों युवकों ने जबरन गले से सोने की चेन और हाथ से कड़ा निकाल लिया। इस पर राम अवतार ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर दोनों बदमाश भागने लगे।
इसी दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने हैदर अली को दबोच लिया। हैदर ने बताया कि इकबाल, शैल और चांद के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, हैदर अली मूलत: महाराष्ट्र का रहने वाला है और छह माह पहले ही मां के साथ दिल्ली आया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।