{"_id":"4c8568de0b6a4316cbe4cf49c5504686","slug":"the-lawyer-had-threatened-to-kill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील को मिली जान से मारने की धमकी
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Sat, 08 Nov 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
शालीमार गार्डन निवासी एडवोकेट ने बिल्डर पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बिल्डर के खिलाफ आरटीआई डालने पर उन्हें यह धमकी मिली है।
पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त ने शुक्रवार को एसएसपी से मामले की शिकायत दी है।
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 निवासी एडवोकेट महकार कसाना ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने शालीमार गार्डन में किए जा रहे एक अवैध निर्माण के खिलाफ जीडीए में आरटीआई डाली थी।
भवन का निर्माण नक्शे के विपरीत किया गया है। आरोप है कि बिल्डर को जब आटीआई की जानकारी मिली, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी।
बिल्डर ने फोन कर उन्हें धमकाया और शिकायत करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। शुक्रवार को महकार कसाना ने एसएसपी से मामले की शिकायत की।