{"_id":"34f2923b0a6474dbde1d1507bea85d42","slug":"the-fourth-class-student-raped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी की छात्रा से रेप करने वाला बच्चा नहीं युवक था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी की छात्रा से रेप करने वाला बच्चा नहीं युवक था
अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 12 Sep 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौथी क्लास की छात्रा से रेप के मामले का पटाक्षेप हो गया है। दूसरी क्लास में पढ़ने वाला आठ वर्षीय बच्चा निर्दोष निकला है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी नदीम (18) को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को डासना जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वह मीट फैक्ट्री में नौकरी करता था और एक माह से छुट्टी पर था। छात्रा ने उसे और उसके घर की पहचान की थी। पहले नदीम नाबालिग बताया जा रहा था जबकि जांच में बालिग निकला।
विज्ञापन
एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि छानबीन में पता चला कि 28 अगस्त को नदीम घर केबाहर खेल रही बच्ची (8) को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया।
बच्ची का हाथ पकड़कर कहा कि उसे बुखार है। दवाई खिलाने केबहाने उसे कोई नशीली दवा खिला दी, जिसे खाकर बच्ची को बेहोशी छाने लगी।
फिर वह उसे साइकिल पर बैठाकर स्कूल ले गया, जहां उसकेसाथ रेप किया। उसने बच्ची को अपना वही नाम बताया था जो स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ने वाले बच्चे का था।
विज्ञापन
यही वजह थी कि बच्ची ने पुलिस से आरोपी के बारे में पूछने पर बच्चे का नाम बताया था। बच्ची का प्राइवेट पार्ट काफी जख्मी था, जिससे पुलिस और डॉक्टरों का मानना था कि यह हरकत किसी बड़े लड़के की है।
लिहाजा पुलिस ने गहनता से छानबीन की। बच्ची ने आरोपी और उसका घर पहचाना। तस्दीक होने पर पुलिस ने गिरफ्तारी की।