{"_id":"f1e292b964de1801337cc853a672cd4e","slug":"the-former-councilor-of-the-society-of-smoke-guards-compromise-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षद ने सोसायटी के गार्ड को धुना, समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व पार्षद ने सोसायटी के गार्ड को धुना, समझौता
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 10 Nov 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के एक पूर्व पार्षद ने न्यू गांधी नगर कालोनी के गार्ड को अपने साथियों के साथ जमकर पीटा। आरोप है कि पूर्व पार्षद ने गार्ड का असलहा भी छीनने की कोशिश की।
लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया। पूर्व पार्षद की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गार्ड ने आरोपी पूर्व पार्षद के खिलाफ सिहानी गेट थाने में तहरीर दी थी, मगर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने से मामला दर्ज नहीं हुआ।
घटना दयानंद नगर चौकी के पास की है। पूर्व पार्षद अपने कुछ साथियों के साथ लग्जरी गाड़ी से कालोनी में गया था। पास में ही एक प्ले वे स्कूल है।
गार्ड ने गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया। इस पर गार्ड और पूर्व पार्षद में नोकझोंक होकर मामला खत्म हो गया। गार्ड के मुताबिक थोड़ी देर बाद जब वह गाड़ी वापस निकालने लगे तो उनकी गाड़ी पास खड़ी दूसरी गाड़ी से टकराने वाली थी।
विज्ञापन
इस पर गार्ड ने गाड़ी में हाथ मारकर रुकने का इशारा किया। इस पर आग बबूला हुए पूर्व पार्षद ने कार से उतरकर गार्ड की लात-घूंसे से पिटाई करनी शुरू कर दी। एक महिला ने पूर्व पार्षद के आगे हाथ-पैर जोड़कर मामला शांत कराया।