फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The father's friend loathsome act, the rape of three innocent

पिता के दोस्त की घिनौनी करतूत, तीन साल मासूम से किया रेप

Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 01 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
The father's friend loathsome act, the rape of three innocent

सेक्टर-8 में एक ही कमरे में रहने वाले पिता के साथी ने तीन साल की मासूम से दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सेक्टर-20 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-8 झुग्गी में मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला एक शख्स पांच और तीन साल की दो बेटियों के साथ रहता है। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


बच्चियों का पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उनके कमरे में बच्चियों के पिता का एक साथी भी रहता है। यह शख्स मूल रूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बच्चियों का पिता ड्यूटी पर गया हुआ था।

इसी दौरान कमरे में रहने वाले दूसरे शख्स ने तीन साल की बच्ची के साथ सेक्सुअल असॉल्ट किया। बच्ची के चीखने की आवाजें सुनकर पड़ोसियों ने उसे दबोच कर जमकर धुना और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी गिरफ्त में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed