फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The father of a minor misdemeanor, made innocent raped

पिता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, मासूम को बनाया हवस का शिकार

Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The father of a minor misdemeanor, made innocent raped
राजधानी में दो अलग-अलग जगहों पर बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नबी करीम इलाके में 12 वर्षीय बच्ची के साथ पिता ने ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

उधर, करावल नगर में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया।

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 12 वर्षीय बच्ची परिजनों के साथ नबी करीम इलाके में रहती है। तीन अक्तूबर को बच्ची घर में अकेली थी। इस दौरान पिता ने उसे हवस का शिकार बनाया। 

अगले दिन बच्ची को पेट में दर्द होने पर उसकी चाची उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां जांच में पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। अस्पताल से ही पुलिस को शिकायत की गई।
विज्ञापन


बच्ची ने पूछताछ में सारी बात बता दी। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार को घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक सोमवीर ने दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सोमवीर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed