{"_id":"5751e1f34f1c1bd64910964d","slug":"the-child-and-teenager-hostage-rape-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची और किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप, एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची और किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप, एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली की दो अलग अलग जगहों पर दस साल की बच्ची और नौवीं की छात्रा को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 14 साल की छात्रा परिजनों के साथ पांडव नगर इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार शाम वह कुछ सामान लेने के लिए पास की दुकान पर गई थी, जहां से वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
काफी तलाश करने के बाद पीड़ित परिवार ने पांडव नगर थाने में मामले शिकायत की। पुलिस को जांच में छात्रा के पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर शक हुआ। जिसके आधार पर उसके घर पर छापा मारा गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छात्रा को छुड़ा लिया। छात्रा के बयान के आधार पर आरोपी युवक पर अगवा कर दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वहीं, दूसरा मामला मंडावली इलाके का है। दस साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ गणेश नगर में रहती है। उसके पिता रिक्शा चालक हैं। कुछ दिन पहले बच्ची की मां अपने गांव गई हुई थी।
इसी दौरान बच्ची के एक परिचित सुरेश ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार को मां के आने के बाद बच्ची ने उन्हें आपबीती बताई। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।