फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The capture of anti-social elements in the park, you can complain to the police

पार्क में असामाजिक तत्वों का कब्जा, आप ने पुलिस से की शिकायत

Tue, 20 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 20 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The capture of anti-social elements in the park, you can complain to the police
पुलिस - फोटो : Demo Pic

ओल्ड फरीदाबाद के बाराही तालाब पार्क में बिगड़ रही कानून व्यवस्था की शिकायत लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त डॉ. हनीफ कुरैशी से मिलने पहुंचे। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने असामाजिक तत्वों की हरकतों से अवगत कराते हुए पुलिस आयुक्त को शिकायत पत्र सौंपा। पार्टी के नेताओं ने कहा कि प्रसिद्ध बराही तालाब पार्क आजकल असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। 
विज्ञापन


शाम को अंधेरा होते ही पार्क में शहर के जुआरी और शराबी अपना अड्डा जमा लेते हैं और शाम को पार्क में घूमने आने वाले नागरिकों के साथ गाली, गालौच और दुर्व्यवहार का सिलसिला शुरू हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां कसी जाती हैं, जबकि पार्क एसीपी कार्यालय से थोड़ी ही दूर है। पार्क की पिछले कई महीनों से लाइटें खराब पड़ी हैं। 

इसके कारण शाम को अंधेरा छा जाता है। पुलिस आयुक्त ने आश्वासन दिया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। 

इससे पूर्व आप नेताओं ने नगर निगम के स्थानीय संयुक्त आयुक्त महावीर प्रसाद से मुलाकात की और स्ट्रीट लाइटों को बदलने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed