फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The bike to stop rogue soldier shot several cases were disclosed

बाइक रोकने पर बदमाश ने सिपाही को मारी गोली, कई मामलों का हुआ खुलासा

Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
The bike to stop rogue soldier shot several cases were disclosed
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर पर शनिवार दोपहर बाइक सवार झपटमारों को रोकने के दौरान एक बदमाश ने सिपाही को गोली मार दी। गोली सिपाही के हथेली पर लगी। उसे जख्मी हालत में लोक नायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, पिकेट पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने गोली मारकर भाग रहे बदमाश को बाइक से खींचकर दबोच लिया, जबकि उसका सहयोगी बाइक समेत भागने में कामयाब हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक पिस्टल मिली है। उसकी गिरफ्तारी से लूटपाट व झपटमारी के 36 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में दबिश दे रही है। 
विज्ञापन


शनिवार दोपहर दो बजे एक बाइक पर सवार दो युवकों को देखकर पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। शक होने पर सिपाही भीमा राम आगे बढ़कर बाइक को रोकने का प्रयास किया लेकिन इसी दौरान पिछली सीट पर बैठे बदमाश मनोज (24) ने भीमा पर गोली चला दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट रोकने के लिए तैनात था सिपाही

The bike to stop rogue soldier shot several cases were disclosed
घटनास्थल

बदमाश को गोली चलाते देख सिपाही अपने को बचाने का प्रयास किया और नीचे झुक गया। लेकिन गोली उसके हथेली पर लग गई। गोली चलते ही अन्य पुलिसकर्मी हरकत में आए और भाग रहे बदमाश मनोज को बाइक से खींचकर दबोच लिया। 

जबकि दूसरा बदमाश बाइक समेत फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच में मनोज ने 36 आपराधिक वारदात में शामिल होने की बात कबूल की है।मनोज मूलत: बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में कई जगहों पर अपना ठिकाना बना रखा है। आरोपी ने अपने सहयोगी का नाम भी बताया है। 

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। वहीं मूलत: राजस्थान के सीकर का रहने वाला सिपाही भीमा राम दरियागंज थाने में तैनात है। मध्य जिला के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गीता कॉलोनी फ्लाई ओवर पर बदमाश झपटमारी और लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed