फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The appeal was expected to come shortly, police have released a sketch of the kidnapper

कशिश के जल्द मिलने की उम्मीद जगी, पुलिस ने जारी किया अपहरणकर्ता का स्केच

Mon, 11 Jul 2016 05:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 11 Jul 2016 05:31 AM IST
विज्ञापन
The appeal was expected to come shortly, police have released a sketch of the kidnapper
लापता बच्ची

चार साल की कशिश के अपहरणकर्ता का स्केच नोएडा पुलिस ने रविवार को जारी कर दिया। पुलिस का दावा है कि इसी शख्स ने ही उसका अपहरण किया है।

विज्ञापन


कशिश को लापता हुए करीब दो माह का समय हो गया है और अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
सेक्टर-22 के एच ब्लॉक स्थित सी-23 में संजय रावत परिवार समेत रहते हैं।

उनकी बेटी कशिश 12 मई की शाम को उस वक्त गायब हो गई जब वह पार्क में खेल रही थी। शाम करीब चार बजे कशिश को पार्क में खेलने के लिए मां ले गई थी। कशिश ने उनसे कहा कि वह अपने आप से घर आ जाएगी। कशिश के इतना कहते ही मां उसे पार्क में ही छोड़कर घर चली गई।

विज्ञापन

ऐसे लापता हुई थी मासूम कशिश

The appeal was expected to come shortly, police have released a sketch of the kidnapper
कशिश के परिजन - फोटो : अमर उजाला

शाम करीब 6:30 बजे तक जब वह वापस घर नहीं आई तो दोबारा मां पार्क में गई जहां कशिश नहीं मिली। परिजनों की तहरीर की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई।

सेक्टर-24 थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि कशिश को खोजने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 6 जुलाई को सेक्टर-16 में कशिश के पिता के साथ पुलिस कशिश की फोटो लोगों को दिखाकर उसकी तलाश कर रही थी और उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही थी।

तभी सुरक्षा गार्ड पवन ने बताया कि उसने कशिश को एक शख्स के साथ गोलचक्कर के पास देखा है। पवन ने उस शख्स का हुलिया बताया जिसके आधार पर कशिश के अपहरणकर्ता का स्केच तैयार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed