फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The accused raped the young woman in faridabad

स्पा में काम करती थी, क्या पता था मालिक की है उस पर गंदी नजर

Mon, 02 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 02 Oct 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
The accused raped the young woman in faridabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
सेंट्रल थाना क्षेत्र स्थित एक स्पा में काम करने वाली युवती ने दुकान मालिक पर कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। युवती का आरोप है कि उसे रात भर कमरे मेें बंधक बना कर रखा गया। शनिवार सुबह उसने महिला थाने में शिकायत दी।  
विज्ञापन


पीड़िता मूलरूप से पलवल की रहने वाली है। युवती के मुताबिक शुक्रवार की शाम काम खत्म होने के बाद वह स्पा सेंटर की बिल्डिंग में ही चौथी मंजिल पर रहने वाले मालिक समीर को किराये के छह हजार रुपये देने गई थी। समीर ने उसे कोल्ड ड्ऱिक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि समीर ने उसे रात भर कमरे में बंधक बना कर रखा और कई बार दुष्कर्म किया। युवती को जब सुबह होश आया तो उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने केस दर्ज कर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती को समीर के पास तक पहुंचाने में किसी और की भी भूमिका रही है या नहीं। इस मामले में पीड़िता की भी हिस्ट्री खंगाली जा रही है। बताया जाता है कि करीब एक महीने पहले ही बेसमेंट में स्पा खुला था और युवती यहां काम करने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed