{"_id":"57f8faa24f1c1b5e15270301","slug":"thak-thak-gang-shattered-the-sleep-of-people-has-carried-out-several-acts","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गिरोह ने उड़ाई लोगों की नींद, दिया कई वारदातों को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठक-ठक गिरोह ने उड़ाई लोगों की नींद, दिया कई वारदातों को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पिछले एक सप्ताह में ठक-ठक गिरोह ने कई सेक्टरों में 10 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उन पर लगाम लगाने में असफल साबित होती दिख रही है।
शुक्रवार और शनिवार को भी बदमाशों ने चार वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने चारों मामले दर्ज जांच शुरू कर दी है।
वारदात एक : शनिवार की सुबह शिवकला अपार्टमेंट से सतेंद्र नेगी अपने ऑफिस के लिए निकले थे। सेक्टर-62 रेडलाइट पर पहुंचे तो एक बाइक सवार युवक भी वहीं रुका था। नेगी रेड लाइट से आगे पहुंचे तो बाइक सवार युवक ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। बाइक सवार ने आरोप लगाया कि कार ने उसकी बाइक को स्क्रेच मार दिया।
इसी विवाद को लेकर नेगी कार से बाहर आ गए तो एक और युवक गाड़ी से उनको आईफोन-6 और बैग चुरा ले गया। पीड़ित ने घटना की शिकायत सेक्टर-58 कोतवाली में दी है।
वारदात दो : नोएडा निवासी आर. आहूजा अपनी कार से नोएडा सेक्टर-62 स्थित एनआईबी चौकी के पास अचानक उनकी कार में पंचर हो गया। वह अपनी कार का टायर बदलवा रहे थे उसी समय एक युवक बाइक पर आया और पता पूछने लगा जबकि एक अन्य युवक दूसरी साइड से निकला तो उनका बैग उड़ा ले गया।
विज्ञापन
बैग में 75 हजार रुपये, एटीएम, क्रेडिट कार्ड आदि के अलावा कई दस्तावेज रखे थे। पीड़ित ने सेक्टर-58 कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
वारदात तीन: सेक्टर-49 निवासी सुमित बिरवानी किसी काम से सेक्टर-77 गए थे। उन्होंने अपनी कार को 77 की पार्किंग में खड़ा किया और जब वापस आए तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ था। कार में रखे 15 हजार, कुछ ज्वैलर्स और अन्य कीमती सामान चोरी जा चुका था। पीड़ित ने सेक्टर-49 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वारदात चार: सेक्टर-74 निवासी सौरभ सूद सेक्टर-76 की मार्केट में गए थे। उन्होंने कार पार्क की थी। कुछ देर बाद वापस लौटे तो देखा कि उनकी कार का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखी नगदी तथा पेन कार्ड, एटीएम कार्ड आदि समेत कुछ सामान चोरी चला गया। इस मामले की शिकायत सेक्टर-49 कोतवाली में की गई है।
लोग भी रहें सचेत
शहर में इस तरह की वारदात को देखते हुए गश्त बढ़ा दी है और पिछले दिनों कई गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटनाओं को दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मगर लोग स्वयं भी सचेत हो तो इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकेंगी। - दिनेश यादव, एसपी सिटी।