फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Test drive the Mercedes shed loot sales manager and driver

टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट ले गया मर्सिडीज, सेल्स मैनेजर व ड्राइवर को झांसा देकर गाड़ी ले भागा युवक 

Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 15 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Test drive the Mercedes shed loot sales manager and driver

सलारपुर निवासी एक युवक ने नोएडा के सेक्टर-8 स्थित शोरूम से टेस्ट ड्राइव के बहाने सेक्टर-82 में मर्सिडीज मंगा ली। इसके बाद भुगतान कराने के बहाने सेल्स मैनेजर व ड्राइवर को जगत फार्म ले गया। यहां भाई से चेक दिलाने के बहाने वह कार लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की पहचान कर ली है। बताया गया है कि आरोपी इससे पहलेे भी इसी तरह दो बार कार लूटकर भाग चुका है।  

विज्ञापन


कासना कोतवाली पुलिस के मुताबिक, सलारपुर, भंगेल निवासी प्रशांत ने रविवार को सेक्टर-8 स्थित सिल्वर एरो ऑटोमोबाइल पर कॉल कर मर्सिडीज खरीदने की बात कही। शोरूम के कर्मचारियों ने फोन पर उसे कई मॉडल के रेट बता दिए। इस दौरान प्रशांत ने मर्सिडीज के एक मॉडल की टेस्ट ड्राइव लेने की इच्छा जाहिर की। जब कर्मचारियों ने उससे शोरूम आने के लिए कहा तो प्रशांत नेे कहा कि वह अपनी कार सेक्टर-82 भेज दें। अगर, कार पसंद आएगी तो वह हाथ के हाथ चेक देे देगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने शोरूम के अधिकारियों से बात करने के बाद मर्सिडीज सेक्टर-82 भेजने पर सहमति दे दी। रविवार शाम जब सेल्स मैनेजर वीर सिंह नागर ड्राइवर के साथ मर्सिडीज लेकर सेक्टर-82 पहुंचा तो वहां प्रशांत अपने एक साथी के साथ खड़ा था। इसके बाद टेस्ट ड्राइव के लिए प्रशांत सेल्स मैनेजर व ड्राइवर के साथ मर्सिडीज लेकर चल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्रशांत मर्सिडीज लेकर अंसल प्लाजा पहुंचा। यहां स्थित रेस्तरां में प्रशांत ने रुतबा कायम करनेे के लिए दोनों को खाना खिलाया। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उसे कार पसंद आ गई है। वह जगत फार्म चलकर उन्हें चेक से भुगतान कर देगा। आरोपी दोनों को लेकर जगत फार्म पहुंच गया। इस दौरान चाबी आरोपी के पास थी। प्रशांत ने अपने भाई को चेक लेकर बुलाने के लिए एक कॉल करने की बात कही। आरोपी ने अपने मोबाइल से कॉल करने के बजाय वहां स्थित एक ड्राई क्लीनर के मोबाइल सेे कॉल की। इस दौरान मौका देखकर वह गाड़ी लेकर फरार हो गया।


आगरा सहित दो स्थानों से पहले लूट चुका था कार 
मर्सिडीज लूट की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने ड्राईक्लीनर से पूछताछ की। इस दौरान उसके मोबाइल से की गई कॉल से आरोपी की पहचान हो गई। पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी, तो जानकारी मिली कि वह हरिद्वार जाने के लिए पिता सेे दस हजार रुपये मांग रहा था। पिता के इनकार करने पर उसने मां से रुपये लिए थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इससे पहले भी आगरा व एक अन्य स्थान सेे कार लूटकर फरार हो चुका है। एक मामले में समझौता हो गया था और दूसरे मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी व गाड़ी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। -सुधीर त्यागी,  कोतवाली प्रभारी, कासना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed