फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Terror of armed bandits, looted first Tata Magic and then a cab at greater noida

हथियारबंद बदमाशों का आतंक, पहले टाटा मैजिक और फिर एक कैब लूट लिया

Tue, 27 Feb 2018 01:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 27 Feb 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
Terror of armed bandits, looted first Tata Magic and then a cab at greater noida

हथियारबंद दो बदमाशों ने रविवार सुबह एक घंटे के भीतर दो वाहन लूट लिए। बदमाशों ने फेस-3 में टाटा मैजिक लूट लिया और ग्रेटर नोएडा आकर एक कैब लूट ली। कैब लूट के बाद बदमाश टाटा मैजिक छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी मेहराज एक कंपनी में कैब चलाता है। रविवार सुबह मेहराज विप्रो गोलचक्कर के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान टाटा मैजिक में सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर कैब रुकवा ली। बदमाशों ने पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी और मेहराज को कैब से बाहर निकाल दिया। कैब लूटकर बदमाश टाटा मैजिक मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मेहराज की सूचना पर पुलिस ने टाटा मैजिक कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू की। पुलिस को जानकारी मिली कि टाटा मैजिक फेस-3 से लूटा गया है। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मेहराज की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed