फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tents near post from a loot.

चौकी के पास टेंट व्यापारी से लूट

Sun, 08 Nov 2015 02:03 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Sun, 08 Nov 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tents near post from a loot.
रावली रोड शहजादपुर मार्ग पर पुलिस चौकी नंबर तीन के पास शनिवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक टेंट व्यापारी से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


धेदा गांव में मोनू सैनी पुत्र मूलचंद परिवार के साथ रहता है। वह टेंट का कारोबार करता है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे मोनू बाइक से अमन के साथ शहजादपुर गांव दोस्त के घर जा रहा था।
विज्ञापन


शहजादपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने नूरपुर गांव का पता पूछने के बहाने उनकी बाइक रुकवा ली। इसी बीच बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोनू से 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे से वारकर मोनू को घायल कर दिया। वारदात के बाद बदमाश मोनू की बाइक की चाभी भी ले गई।

एसएसआई घनश्याम गौड़ का कहना है कि वारदात की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed