फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tempo driver looted in delhi and kidnapped on road for hours

टैंपो सहित अगवा कर लाखों का सामान लूटा,आंख पर पट्टी बांध डेढ़ घंटे तक घुमाया

Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 09:43 AM IST
विज्ञापन
tempo driver looted in delhi and kidnapped on road for hours

नरेला इलाके में टैंपो सहित चालक को अगवा कर लाखों का सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने पीड़ित को करीब डेढ़ घंटे तक घुमाने के बाद उसे अलीपुर इलाके के एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूलरूप से गांव शीला पौड़ी, उत्तराखंड निवासी हर्ष मोहन सपरिवार नरेला इलाके में रहता है। वह पेशे से चालक है। उसने अपनी टैंपो को भोरगढ़ स्थित आईटीसी कंपनी में किराये पर लगा रखा है। वह भोरगढ़ स्थित गोदाम से सामान लादकर पूरी दिल्ली में सप्लाई करता है।
विज्ञापन


24 सितंबर की रात वह गोदाम से लाखों का सामान लादकर सेक्टर सात रोहिणी के लिए रवाना हुआ। सेक्टर-9 रोहिणी के पास दो युवक अचानक उसके टैंपो के आगे आ गए, जिसकी वजह से उसे टैंपो रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने धक्का देकर उसे ड्राइविंग सीट से हटा दिया और एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। युवकों के दो अन्य सहयोगी भी आ गए। चारों ने हर्ष मोहन की पिटाई कर, उसे केबिन में ही नीचे दबा दिया और उसकी आंखों में पट्टी बांध दी। कुछ दूर जाने के बाद बदमाशों ने टैंपो में लदी सिगरेट और सौंदर्य प्रसाधन के सारे सामान अपने वाहन में लाद लिए।


इसके बाद हर्ष मोहन का हाथ-पैर बांधकर उसे टैंपो के पिछले हिस्से में डाल दिया। करीब डेढ़ घंटे तक घुमाने के बाद पीड़ित को अलीपुर स्थित पालम ग्रीन फार्म के पास टैंपो में छोड़कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने का एहसास होने के बाद हर्ष मोहन शोर मचाने लगा। शोर सुनकर राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed