{"_id":"59da39654f1c1b68678b4a56","slug":"teenager-raped-seven-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 साल के किशोर ने किया सात साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
16 साल के किशोर ने किया सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Mon, 09 Oct 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
minor rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीपुर इलाके में एक सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 16 साल के किशोर को पकड़ा है। आरोपी बच्ची के पड़ोस में रहता है। आरोपी को बाल न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सात साल की बच्ची परिजनों के साथ अलीपुर इलाके में रहती है। वह घर से कुछ दूर स्थित सरकारी स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ती है। बच्ची के मुताबिक रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाला किशोर उसके पास आया और उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जहां उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
घर आने पर बच्ची की हालत देखकर परिजनों ने उससे पूछताछ की। बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बता दी। उसके बाद परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन