फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teenager killed in Patel Nagar, Delhi dispute over photographing girl

दिल्ली के पटेल नगर में लड़की का फोटो खींचने के विवाद में किशोर की हत्या

Thu, 15 Aug 2019 06:16 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Aug 2019 06:16 AM IST
विज्ञापन
Teenager killed in Patel Nagar, Delhi dispute over photographing girl
मृतक शुभम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

पटेल नगर इलाके में मंगलवार शाम एक लड़की का फोटो खींचने के विवाद में 11वीं के छात्र शुभम श्रीवास्तव (17) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में लड़की के पुराने दोस्त समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम घटना के समय घर से ट्यूशन के लिए निकला था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आनंद पर्वत के प्रेम नगर इलाके मेें रहने वाला शुभम मंगलवार शाम सात बजे ट्यूशन के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद घरवालों को सूचना मिली कि रॉक गार्डन के पास कुछ युवकों ने उसे चाकू मार दिया है। उसे बीएलके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि छाती पर चाकू के कई वार होने के कारण उसकी मौत हो चुकी है। अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि शुभम पर तीन नाबालिगों ने हमला किया है। सीसीटीवी फुटेज से रंजीत नगर के रहने वाले तीनों की पहचान हो गई है। सभी नाबालिग हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शुभम के एक दोस्त की एक लड़की से दोस्ती थी। कुछ दिन पहले लड़की ने एक अन्य लड़के से दोस्ती कर ली। मंगलवार रात शुभम अपने उस दोस्त व एक अन्य के साथ जा रहा था। उन्होंने नए दोस्त के साथ लड़की का फोटो खींच लिया। लड़की के नए दोस्त ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। शुभम के दोस्तों के लड़की के दोस्त की पिटाई कर दी। उसने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया। रॉक गार्डन के पास दोनों पक्षों का दोबारा आमना-सामना हो गया। वहां उन्होंने शुभम और उसके दोनों दोस्तों को चाकू से वार कर घायल किया और फरार हो गए। शुभम के पिता राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि उनका बेटा पढ़ने-लिखने में तेज था। वह सरकारी स्कूल में पढ़ता था और बिजनेस स्टडीज की क्लास लेने के लिए गौतम कोचिंग सेंटर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी ने नहीं बढ़ाया मदद का हाथ
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक घायल लड़का अपने दोस्तों को संभालने की कोशिश कर रहा है। वह पास से गुजरने वाली गाड़ियों को हाथ देकर रोकने की गुहार लगा रहा है, लेकिन कोई नहीं रुक रहा है। कुछ देर में ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी मदद का हाथ नहीं बढ़ाया। कुछ लोग तमाशबीन बनकर घायलों को देख रहे थे तो कोई लड़कों का वीडियो बना रहा था। एक घायल लड़का भीड़ से पानी मांगता है, लेकिन कोई उसे पानी नहीं देता। फिर एक घायल लड़का खुद ही बैटरी रिक्शा को रोकता है और अपने दोस्तों को लेकर अस्पताल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed