{"_id":"86b2129141b1a79ea0ba8f6e61f6b8d2","slug":"teenager-kidnapped-and-raped-tantric-a-month-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर तांत्रिक ने एक माह किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर तांत्रिक ने एक माह किया रेप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह पहले ढाबे पर खाना खाने गई किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर ढाबा संचालिका ने अगवा कर तांत्रिक के हवाले कर दिया। तांत्रिक ने किशोरी को 20 लाख रुपये की लॉटरी लगवाने का झांसा देकर उससे रेप की कोशिश की।
विज्ञापन
विरोध पर शराब पिलाकर और भांग खिलाकर उसे बंधक बना लिया। एक माह तक उसके साथ रेप किया। एक सूचना पर किशोरी को उसकी मां ने आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
कविनगर थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस जांच कर रही है। किशोरी ने बताया कि वह कविनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है।
करीब एक माह पहले वह दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए कविनगर रामलीला ग्राउंड के पास एक ढाबे पर गई थी।
आरोप है कि पनीर की सब्जी और नान में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर ढाबा संचालिका ने उसे खिलाया। खाना खाते ही उसे चक्कर आने लगे तो ढाबा संचालिका उसे कविनगर स्थित अपने रूम पर ले गई।
विज्ञापन
छात्रा ने बताया कि वहा एक तांत्रिक आया और 20 लाख रुपये की लॉटरी लगवाने का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा, विरोध जताया तो जबरन शराब पिलाकर और भांग खिलाकर तांत्रिक ने उससे रेप किया।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने बताया कि एक सूचना पर मंगलवार को आरोपियों के कब्जे से बेटी को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी।
एसएचओ कविनगर ने बताया कि जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी की दिखाया चुड़ैल का डर
किशोरी ने बताया कि तांत्रिक ने उसे बताया कि उसकी मां की शक्ल के रूप में एक चुडै़ल घूम रही है, जो उसे मार डालेगी।
दूसरी तरफ, पुलिस का कहना है कि आरोप संदिग्ध लग रहे हैं, क्योंकि किशोरी को तलाशते हुए घूम रही उसकी मां के सामने पड़ते ही कि शोरी भाग जाती थी। एक बार तो किशोरी ने मां को आवाज भी लगाई, लेकिन फिर छिप गई।
उसे लावारिस हालत में घूमते देखकर पुलिसकर्मियों ने भी घर जाने को कहा था। इस दौरान भी उसने अगवा वाली बात नहीं बताई थी। हालांकि किशोरी का कहना है कि वह तांत्रिक की चुड़ैल वाली बात की वजह से डरी हुई थी।