{"_id":"3107b56cf18e56cef05b4bc9761b76bc","slug":"tech-students-have-flowers-delivered-to-slap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक छात्रा को दिया फूल तो पड़े चांटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक छात्रा को दिया फूल तो पड़े चांटे
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Sun, 15 Feb 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैलेंटाइन डे पर शनिवार को बीटेक छात्रा को फूल देना एक युवक को भारी पड़ गया। छात्रा और अन्य लोगों ने पिटाई कर युवक पर चढ़ा प्यार का भूत उतार दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी पर युवक ने छात्रा के पैर पकड़कर माफी मांग ली। हालांकि पुलिस घटना से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मुरादनगर स्थित रेलवे रोड पर शनिवार सुबह नौ बजे मेरठ परतापुर बाईपास निवासी युवती मुरादनगर-गाजियाबाद मार्ग स्थित एक कालेज से बीटेक कर रही है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह वह रोडवेज बस से कालेज जा रही थी। बस में एक युवक उसकी सीट के पास खड़ा हो गया। उसने छात्रा से बातचीत की कोशिश की, जब छात्रा ने अनसुना कर दिया तो युवक ने उसके कंधे पर हाथ रखकर जेब से गुलाब का फूल निकालकर छात्रा को दिया।
विज्ञापन
यह देख छात्रा का पारा चढ़ गया और युवक को थप्पड़ जड़ दिया। छात्रा के चीखने पर सवारियों ने युवक को दबोच लिया और चांटे मारे। बाद में लोगों द्वारा पुलिस के हवाले करने की धमकी देने पर युवक ने छात्रा के पैर पकड़ लिए और माफी मांगी।
इसके चलते लोगों ने उसे बस से उतार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो छात्रा का कहना था कि युवक उसका पिछले एक माह से पीछा कर रहा है। उधर, पुलिस ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया है।