फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Teasing with class 4th standard girl student by teenaged

शर्मनाक, चौथी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़, छेड़खानी करने वाला नाबालिग

Fri, 09 Mar 2018 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 09 Mar 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Teasing with class 4th standard girl student by teenaged

गुरुग्राम में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने छेड़खानी की। छात्रा ने आपबीती स्कूल की प्रधानाचार्या को बताई तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूल रूप से फैजाबाद उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ ग्वाल पहाड़ी क्षेत्र में रहते हैं।

उनकी करीब 8 वर्षीय बेटी पास के ही सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। बुधवार को छात्रा ने स्कूल की प्रधानाचार्या को बताया कि उनके पड़ोस के मकान में एक किशोर रहता है जिसने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह चिल्लाने लगी तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को एक बार फिर किशोर ने छेड़छाड़ की। इसके चलते उसे दर्द होने लगा। इस पर वह चुप रही और घर पर कुछ नहीं बताया। बुधवार को जब वह स्कूल पहुंची तो उससे दर्द सहन नहीं हुआ। इस पर उसने इसकी जानकारी स्कूल प्रधानाचार्या को दी। प्रधानाचार्या ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। डीएलएफ फेस-1 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की उम्र करीब 16 वर्ष है। जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed