फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   taxi loot gang arrested in faridabad

टैक्सी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 25 Mar 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
taxi loot gang arrested in faridabad

चालक को घायल कर टैक्सी लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। 19 मार्च को आरोपियों ने मोबाइल एप के माध्यम से टैक्सी बुक कराकर चालक को बुलाया था। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने ड्राइवर का गला दबाया और उसके साथ मारपीट कर टैक्सी लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सेक्टर 16 पुलिस चौकी की टीम ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लूटी गई टैक्सी को बरामद कर लिया है। डीसीपी विरेंद्र बिज ने बताया कि यह मामला गांव लदियापुर में रहने वाले रियास ने गत 19 मार्च को दर्ज करवाया था। उसने अपनी शिकायत में कहा है कि वह उबर कंपनी की टैक्सी चलाने का काम करता है।
विज्ञापन


गत शनिवार की रात को वह टैक्सी लेकर सेक्टर 58 में मौजूद था। तभी उसे कंपनी की तरफ से संदेश मिला कर उसे ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पहुंचाना है, वहां से सवारियों को लेकर सेक्टर 58 पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह सेक्टर 58 पहुंचा तो पहले से ही वहां खड़े चार व्यक्ति उसकी गाड़ी पर सवार हो गए। थोड़ी दूर जाने पर एक व्यक्ति ने रियास का गला दबा दिया। उसने विरोध किया तो पीछे बैठे अन्य व्यक्तियों ने भी उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उसे सेक्टर 58 पहुंचकर ने उसे झाडिय़ों में फैंक दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए थे।


सेक्टर 16 पुलिस चौकी प्रभारी बसंत कुमार ने अपनी टीम के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वाले आदर्श नगर निवासी सुनील, भगत सिंह कालोनी निवासी, पटेल नगर निवासी अभिषेक व तारीफ और इंद्रा एन्कलेव निवासी अभिषेक उर्फ गोली को बृहस्पतिवार को दबोच लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही से सेक्टर 19 स्थित एक अस्पताल की पार्किंग से लूटी गई कार को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed