फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tampering with the wife of IAS, the insolence of youth

आईएएस की पत्नी के साथ छेड़छाड़, युवकों ने की बदतमीजी

Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tampering with the wife of IAS, the insolence of youth
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic

हौजखास इलाके में आईएएस अफसर की कार में टक्कर मारने के बाद उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। चारों आरोपी युवक नशे थे। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्जकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईएएस अफसर खेलगांव विलेज में रहते हैं और उनकी तैनाती डीडीए में है।
विज्ञापन


वह बुधवार रात को अपनी बेटी को पत्नी के साथ हुमायूं रोड पर स्थित मॉडर्न स्कूल छोड़ने जा रहे थे। उनकी बेटी स्कूल की तरफ से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए विदेश जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह अगस्त क्रांति मार्ग पर पहुंचे तो साउथ एक्स की तरफ से शाहपुरजाट की तरफ तेज गति से आ रही कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। उनकी पत्नी कार में नुकसान को देखने नीचे उतरी। 

इसी दौरान दूसरी कार से चार युवक उतरे और बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी युवक ने कार से फिर उनकी कार में टक्कर मार दी। इसी बीच गश्त कर रहे दिल्ली पुलिस के एसआई सचिन व सिपाही चंदर मौके पर पहुंच गए। 

आरोपी युवकों ने पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में उनकी पत्नी के साथ बदतमीजी की। एक आरोपी आईएएस अफसर की पत्नी का वीडियो बनाने लगा। जब विरोध किया तो एक युवक ने उनके साथ धक्का-मुक्की व छेड़छाड़ की।


आरोपी युवकों की पहचान शाहपुरजाट निवासी मंदीप पंवार पुत्र भगवान सिंह, सागर पवार पुत्र सुरेंद्र, सागर पावर पुत्र दयाल सिंह और राहुल पवार पुत्र धर्मवीर के रूप में हुई। इनमें से दो युवक पढ़ाई कररहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed