फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tablets walked in procession, female - child injured

बारात में चली गोलियां, महिला-बच्ची जख्मी

Wed, 07 May 2014 12:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 07 May 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tablets walked in procession, female - child injured

कैला भट्ठा इलाके में देर रात बारात चढ़त के दौरान हुई फायरिंग में छत पर खड़ी एक महिला और बच्ची जख्मी हो गईं। दोनों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली की मुल्ला कालोनी निवासी अर्शिया (25) पत्नी रिजवान मंगलवार शाम को कैला भट्ठा निवासी चाचा मोहम्मद आरिफ के घर आई थी। आरिफ का मकान रमजान होटल के सामने है। रात करीब दस बजे मोहल्ले से गुजर रही एक बारात को देखने के लिए अर्शिया और आसपास के अन्य लोग छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन


इसी बीच बारात में एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे एक गोली छत में लगी लोहे के गाडर से टकराकर अर्शिया के गाल से पार हो गई। जबकि दूसरी गोली हाजी वारिफ की बेटी निमरा (10) की बाजू में लगी। गोली लगते ही मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई। इससे बारात में भी भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे को बारातियों ने भीड़ से बचाकर सुरक्षित निकाल लिया। जब तक लोग मौके पर इकट्ठे हुए, तब तक सभी बाराती तितर-बितर हो चुके थे। दोनों घायलों को तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।


शहर कोतवाल वीर विक्रम सिंह ने बताया कि गोली की सूचना के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी हैं। बारात मोहल्ले में ही थी। पता किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed