{"_id":"5767e2da4f1c1b0469b47f28","slug":"sushant-lok-minor-rape-beating-people-caught-the-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़कर की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को पकड़कर की धुनाई
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 21 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग से रेप
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांतलोक थाना क्षेत्र में नौ साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
वेस्ट बंगाल निवासी नौ वर्षीय नाबालिग लड़की सेक्टर 53 स्थित सरस्वती कुंज में झुग्गी में परिवार के साथ रहती है। रविवार की रात करीब नौ बजे पीड़िता को अकेला पाकर पड़ोसी 45 वर्षीय मुजाई ने बहला फुसला कर अपनी झुग्गी में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी की जमकर पहले धुनाई की। सूचना मिलते ही सुशांतलोक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करा दिया है।
विज्ञापन
पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गाया। जांच अधिकारी ने बताया कि वेस्ट बंगाल निवासी मुजाई को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया,जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्याययिक हिरासत में भोड़सी जेल भेज दिया है।