{"_id":"8fca4d49add2225ac0961cefbe09c68b","slug":"surendra-koli-grew-moratorium-on-execution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरेंद्र कोली की फांसी पर एक तक रोक बढ़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरेंद्र कोली की फांसी पर एक तक रोक बढ़ी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2014 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने नोएडा में निठारी कांड के गुनहगार सुरेंद्र कोली की फांसी पर रोक एक दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इस मामले पर अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
पीपुल्स यूनियन फॉर डेमोक्रेटिक राइट (पीडीयूआर) ने जनहित याचिका दाखिल कर कोली की फांसी को उम्रकैद में बदलने की मांग की है।
मंगलवार को इस पर सुनवाई करते मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ ने पीडीयूआर के वकील के उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई टालने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
केंद्र सरकार को इस मामले में शीघ्र जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इस बीच प्रदेश सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने हलफनामा दाखिल किया।