फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   super chor caught once again

हाईप्रोफाइल चोर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, शेवरले क्रूज, आईफोन, लाखों के जेवर किए बरामद

Thu, 30 Nov 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Nov 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
super chor caught once again
super chor

बंटी चोर की तरह ही शानो-शौकत से रहने और शेवरले क्रूज कार वाला सुपर चोर इस बार पूर्वी जिला पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इससे पूर्व अगस्त में दक्षिण जिला पुलिस ने इस सुपर चोर को नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, जजों और सरकारी अफसरों को निशाना बनाने के आरोप में पकड़ा था।

विज्ञापन


सुपर चोर की पहचान सिद्धार्थ मेहरोत्रा (27) के रूप में हुई है। मौजूदा समय में यह पूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके आईपी एक्सटेंशन में वारदात को अंजाम देकर मोटा माल उड़ा रहा था। उड़ाए गए जेवरात को मूथुट फाइनेंस में रखकर लोन लेकर यह अपने महंगे शौक पूरे करता था।
विज्ञापन


पुलिस ने इसके पास से शेवरले क्रूज कार, 90 हजार का आईफोन व लाखों रुपये के जेवरात व 44 हजार कैश के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ओमवीर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिन से पूर्वी दिल्ली के पॉश मधु विहार में चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को एक जगह से सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई, जिसमें चोर महंगी क्रूज कार से आता हुआ दिखाई दिया। छानबीन की गई, तो आरोपी की पहचान सिद्धार्थ मेहरोत्रा के रूप में हुई। सिद्धार्थ को दक्षिण जिला पुलिस अगस्त में दबोच चुकी थी।

सिद्धार्थ 13 अक्तूबर को जेल से छूटा था

super chor caught once again
super chor

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पिछले महीने सिद्धार्थ 13 अक्तूबर को जेल से छूट गया है। पुलिस ने सिद्धार्थ की तलाश शुरू की। 25 नवंबर को आरोपी को मैक्स अस्पताल के पास शेवरले क्रूज कार के साथ दबोच लिया गया।

उसके पास से काफी मात्रा में जेवरात, कैश व चोरी के माल से खरीदा गया 90 हजार रुपये का आईफोन बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह चोरी करने के बाद उड़ाए गए गहनों को गिरवी रखकर लोन ले लेता था।

​जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सिद्धार्थ इससे पूर्व 2013 में अशोक विहार व मयूर विहार में चोरी की चार और 2015 में नोएडा में चोरी की 7 वारदात में शामिल रहा है। वसंत कुंज में वह 18 वारदात में शामिल रहा था। नोएडा में 34 लाख चोरी करने के बाद उसने नई क्रूज कार व स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। अब तक वह कुल 28 वारदात में शामिल रहा है।

दिनदहाड़े देता था घटना को अंजाम

super chor caught once again

आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह क्रूज कार में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देता था। दक्षिण दिल्ली में उसने ज्यादातर नेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, जजों और सरकारी अफसरों के मकानों को निशाना बनाया।

चोरी करने से पूर्व वह घर के बाहर पहुंचकर डोर बेल बजाता था। कई बार बेल बजाने के बाद यदि कोई नहीं निकलता था, तो समझ जाता था कि घर में कोई नहीं है। वहां किचन की खिड़की के रास्ते घुसकर वारदात को अंजाम देता था।

परिवार ने कर दिया था घर से बेदखल
चोरी की बुरी आदत के कारण परिवार ने सिद्धार्थ को घर से बेदखल कर दिया था। उसके पिता अशोक मेहरोत्रा सरकारी बैंक में डीजीएम थे। आरोपी ने खुद एनिमेशन का डिप्लोमा किया हुआ है। घर छोड़ने के बाद उसने शादी की। शुरुआत में पत्नी को नहीं पता था कि सिद्धार्थ चोर है। बाद में पत्नी को पता चल गया।

सिद्धार्थ का एक बेटा भी है। आरोपी को घूमने का शौक है। पुलिस की मानें तो वह पत्नी को घुमाने के अलावा दोस्तों के साथ तीन बार मुंबई, एक बार लेह-लद्दाख और मनाली घूमने गया। आरोपी को महंगे कपड़े पहनने और महंगी कार व बाइक चलाने का शौक है। फिलहाल वह किराये का मकान लेकर शक्ति खंड-4, इंदिरापुरम, गाजियाबाद में रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed