{"_id":"58b561944f1c1bde668312b6","slug":"sucide-of-wife-vishakha-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे से आई उस कराहती आवाज को सुन उड़ गए पति के होश, पहुंचा तो देखा...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे से आई उस कराहती आवाज को सुन उड़ गए पति के होश, पहुंचा तो देखा...
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्यामपार्क मेन में एक महिला ने कमरे के रोशनदान पर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस दौरान दंपति का छह साल का बेटा कमरे में ही सो रहा था। पुलिस को शक है कि ऑफिस से आने पर पति ने खाना-खाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर महिला ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, कोलकाता निवासी श्रीधर मंडल परिवार के साथ श्यामपार्क मेन में रहते हैं। वह दिल्ली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार रात करीब 11 बजे वह घर पर आए तो पत्नी विशाखा (35) ने उन्हें खाना परोसा, मगर उन्होंने खाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पत्नी ने मोबाइल पर किसी रिश्तेदार से बात की और कमरे में सो रहे छह साल के बेटे के साथ सोने चली गई। वह बाहर कमरे में ही बैठे थे कि करीब 10 मिनट बाद कमरे से हल्की चीख की आवाज सुनाई दी।
विज्ञापन
रोशनदान से साड़ी बांधकर लटक गई थी वो
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
वह कमरे की ओर दौड़े तो पत्नी ने कमरे के दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से साड़ी बांधकर उससे फंदा लगा लिया था। उन्होंने तुरंत पड़ोसियों की मदद से विशाखा को नीचे उतारा और पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला गृहक्लेश के चलते सुसाइड का लग रहा है। हो सकता है कि पति के खाना-खाने से इनकार करने के चलते पत्नी को गुस्सा आया हो और उसने ऐसा कदम उठाया हो।
विशाखा के मायके पक्ष को भी मामले की सूचना दे दी गई है। शिकायत मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगे।