{"_id":"5981f00c4f1c1bfb558b45a1","slug":"students-arrested-for-mobile-loot-in-greater-noidac","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौजमस्ती के लिए मोबाइल लूटते थे छात्र, ऐसे हुए गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौजमस्ती के लिए मोबाइल लूटते थे छात्र, ऐसे हुए गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली पुलिस ने बुधवार को पुराने प्राधिकरण गोल चक्कर के पास से वाहन चेकिंग के दौरान मोबाइल लूटने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया है। छात्रों के पास से लूट का मोबाइल बरामद होने पर दोनों के लूट में शामिल होने का पता चला।
विज्ञापन
पूछताछ में दोनों ने बताया कि मौजमस्ती के लिए दोनों मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे। इनमें से एक ने इस लूट से पहले भी अन्य घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
जगतफार्म पर 25 जुलाई की रात करीब 12 बजे एक राहगीर मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर जा रहा था। इस दौरान बाइक से आए दो युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीना और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना कासना कोतवाली को दी थी। पुलिस इसके बाद से इनसे मिलते-जुलते युवकों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन
मुखबिर से सूचना के आधार पर प्राधिकरण गोलचक्कर के पास से मोटरसाइकिल से गुजर रहे दोनों छात्रों को रोक लिया। इस दौरान उनके पास से लगभग 20 हजार रुपये कीमत का वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। जानकारी पर पता चला कि यह मोबाइल लूट का है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखर उर्फ मुनि निवासी थापसखेड़ा और राजकुमार निवासी थापसखेड़ा के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 वर्षीय शेखर जहां 11वीं का छात्र है तो राजकुमार जिले के एक कॉलज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। शेखर इससे पहले भी अन्य लूट की वारदात में शामिल रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों मोबाइल बेचकर मौजमस्ती में पैसे खर्च करते थे। पुलिस बृहस्पतिवार को दोनों को न्यायालय में पेश करेगी।