फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student sucide for re appear in exam

एक विषय में आई रि-अपीयर, छात्र ने मौत को लगाया गले

Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 22 May 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
student sucide for re appear in exam
छात्र की मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

परीक्षा का परिणाम एक छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गया। छात्र ने एक विषय में रि-अपीयर आने पर मौत को गले लगा लिया। डॉक्टरों द्वारा बच्चे की मौत होने की पुष्टि करने पर परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन


देर शाम सूचना पाकर पटौदी चौक की पुलिस मौके पर पहुंची तथा परिजनों से मामले के बारे में छानबीन की। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्चे की मौत कैसे हुई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिजनों को शहर थाने बुलाकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


शहर के पटौदी रोड स्थित लक्ष्मी गार्डन में चंद्रप्रकाश मकान नंबर 602/23 में परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा रोहन (17) सेक्टर 7 स्थित विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शनिवार को दोपहर के समय सीबीएसई की परीक्षा का रिजल्ट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि रोहन की एक विषय में रि-अपीयर आई थी। इसे लेकर उसके मन में क्या चल रहा था यह किसी को नहीं पता। दोपहर करीब 3.00 बजे परिजनों ने उसे बेसुध अवस्था में देखा तो आनन-फानन में कार में डालकर उसे एक चिकित्सक के पास लेकर गए।

जहां चिकित्सक ने रोहन का हाथ पकड़ते ही परिजनों से कहा कि अब इसे सिविल अस्पताल ले जाइए। बच्चे की मौत की पुष्टि किए जाने पर परिजन उसके शव को घर ले आए और आसपास के करीबी लोगों को सूचना देकर शाम करीब छह बजे दाह संस्कार कर दिया।


सूचना पाकर शाम करीब 8:00 पटौदी चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले के बारे में पूछताछ की। परिजनों ने मौत के कारणों के बारे में अभी पुलिस के सामने कुछ नहीं बताया है। चौकी प्रभारी मनोज कुमार का पुलिस का कहना है कि बिना पोस्टमार्टम नहीं हो पाया इसलिए यह बताना मुश्किल है कि मौत कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed