फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student preparing for pmt exam committed suicide after fight with girlfriend

गर्लफ्रेंड से झगड़े के बाद पीएमटी की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाई फांसी

Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Jun 2017 09:24 AM IST
सार

पीएमटी की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी 

- गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद उठाया कदम       
- पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट       

अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली। 

विज्ञापन
student preparing for pmt exam committed suicide after fight with girlfriend
डेमो - फोटो : demo pic

विस्तार

मालवीय नगर इलाके में मंगलवार रात पीएमटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि छात्र का गर्लफ्रेंड से झगड़ा चल रहा था, इस कारण उसने खुदकुशी जैसा कदम उठाया है। मालवीय नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूलरूप से बिहार का रहने वाला रश्मी सौरभ (24) मालवीय नगर के खिड़की एक्सटेंशन में साथी के साथ किराये पर रहता था। वह साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के एक डॉक्टर का सहायक था।
विज्ञापन


रश्मी सौरभ पीएमटी की तैयारी कर रहा था और कोचिंग ले रहा था। रात करीब एक बजे अस्पताल से घर पहुंचा था। उसने साथी के साथ खाना खाया और फिर कुछ देर बात भी की थी। साथी सुबह बाथरूम जाने के लिए उठा तो देखा कि रश्मी सौरभ ने फांसी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मगर बताया जा रहा है कि उसकी एक युवती से दोस्ती थी और इन दिनों युवती से झगड़ा चल रहा था। झगड़े वाली बात उसने घर में साथ रहने वाले साथी को बताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed