फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student blackmailing pmo officer's daughter arrested.

PMO अधिकारी की बेटी की अश्लील फोटो इंटरनेट पर डाली

Wed, 17 Dec 2014 09:09 AM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 09:09 AM IST
विज्ञापन
Student blackmailing pmo officer's daughter arrested.

प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी की बेटी को फोन कर परेशान करने व इंटरनेट पर फोटो डालने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक इंजीनियरिंग का छात्र है।

विज्ञापन


वह ट्रू कॉलर पर युवती का नाम देखता था और उसके बाद परेशान करना शुरू कर देता था। मामला हाईप्रोफाइल है अत: अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और मध्यप्रदेश से आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्र को पुलिस रिमांड पर ले रखा है। आरोपी छात्र मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी का बेटा है। साइबर जानकारों का कहना है कि ट्रू कॉलर के दुरुपयोग की बात पहली बार सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीन‌ियर‌िंग का छात्र है आरोपी

Student blackmailing pmo officer's daughter arrested.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी छात्र का नाम आकिल (21) है। वह रेवा स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक (प्रथम वर्ष) कर रहा है। उसके पिता रेवा, मध्यप्रदेश में पुलिस अफसर हैं।

आकिल ने स्मार्ट फोन ले रखा है, जिसमें ट्रू कॉलर लोड कर रखा है। वह अपने फोन से दिल्ली सिरीज के मोबाइल नंबरों पर फोन करता था।

फोन करने पर जब ट्रू कॉलर पर लड़की का नाम आ जाता था तो वह लड़की को परेशान करना शुरू कर देता था। वह लड़कियों से कहता था कि उसके पास उसकी फोटो हैं और वह उसे अश्लील तरीके से इंटरनेट पर डाल देगा।

अबतक 10-15 लड़क‌ियों को कर चुका है परेशान

Student blackmailing pmo officer's daughter arrested.

वह लड़कियों से बात करने और दोस्ती करने के लिए दवाब डालता था। इसी तरीके से उसने दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक गेस्ट हाउस में रह रही युवती सिमरन (बदला हुआ नाम) का मोबाइल नंबर डायल किया।

जब ट्रू कॉलर से सिमरन का नाम आ गया तो उसने सिमरन को परेशान करना शुरू कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी गेस्टहाउस मालिक (स्थानीय अभिभावक) को दी।

स्थानीय अभिभावक ने इसकी शिकायत अमर कॉलोनी थाने में दर्ज कराई। पूछताछ में आकिल ने बताया है कि वह 10 से 15 युवतियों को इस तरह परेशान कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed