फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student accused of pushing the sex trade

छात्रा को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश

Mon, 16 Mar 2015 02:06 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 02:06 PM IST
विज्ञापन
Student accused of pushing the sex trade

दिल्ली के उत्तम नगर में रविवार को कुछ महिला संगठनों ने एक महिला पर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा को देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। उत्तेजित महिलाओं ने आरोपी महिला के घर जाकर उसके चेहरे पर कालिख पोत दी।

विज्ञापन


आरोप है कि उसने छात्रा को अगवा कर बेचने का प्रयास किया। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। फिलहाल उत्तम नगर थाना पुलिस मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा उत्तम नगर में अपने पिता के साथ रहती है। उसकी मां की बीमारी से मौत हो चुकी है। आरोपी महिला छात्रा के पड़ोस में रहती थी। उसने छात्रा से मेलजोल बढ़ाया। छात्रा उसके साथ घूमने भी जाती थी। गत 9 मार्च को उसे बहला फुसला कर उसे अगवा कर लिया। 12 मार्च को छात्रा महिला के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

डरी सहमी छात्रा ने बुआ को बताया

Student accused of pushing the sex trade

वह काफी डरी सहमी थी। अगले दिन छात्रा ने अपनी बुआ को बताया कि महिला ने उसे एक फ्लैट में बंधक बनाकर रखा था और उसे बेचने की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि इसकी पुलिस से शिकायत की गई लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार वालों ने महिला संगठनों को इस बात की जानकारी दी।

रविवार को महिला संगठन की सदस्य पुलिस को अपने साथ लेकर महिला के घर पहुंचीं। जहां जमकर हंगामा किया। छात्रा की बुआ ने महिला के चेहरे पर कालिख पोत दी। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed