फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stepfather was the daughter of the obscene gestures, tried to rape several times

सौतेला बाप करता था बेटी से अश्लील हरकत, कई बार की रेप की कोशिश

Sun, 10 Jul 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Jul 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
Stepfather was the daughter of the obscene gestures, tried to rape several times
रेप - फोटो : Demo pic

स्वरूप नगर में एक 16 वर्षीय किशोरी ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 40 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी अपनी मां व सौतेले पिता के साथ स्वरूपनगर रहती है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम किशोरी ने स्वरूप नगर थाने आकर अपने सौतेले पिता के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पिता काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Stepfather was the daughter of the obscene gestures, tried to rape several times
दुष्कर्म

विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया और इस बाबत मामला दर्जकर लिया।

पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की कई वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है।

पति के मरने के कुछ साल बाद पीड़िता की मां एक अन्य शख्स से शादी कर ली। कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में सौतेला पिता किशोरी के साथ गलत हरकत करने लगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed