फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   staying with two girls.

साथ रहने की जिद पर अड़ीं दो लड़कियां

Thu, 21 Aug 2014 10:24 AM IST
अमर उजाला, मसूरी
अमर उजाला, मसूरी Updated Thu, 21 Aug 2014 10:24 AM IST
विज्ञापन
staying with two girls.

मसूरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो लड़कियां साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। साथ जीने-मरने की कसम खा रही हैं। वे पिछले तीन महीने से पति-पत्नी की तरह रह रही थीं। एक लड़की बालिग है और दूसरी नाबालिग।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की के परिजनों ने युवती और उसके बहनोई पर बहला-फुसलाकर अपहरण का आरोप लगाते हुए मसूरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। किशोरी भी थाने में हैं, उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि बागपत के एक गांव की रहने वाली युवती (19) कई महीनों से अपने परिवार से अलग अकेली मसूरी के इस गांव में आकर रह रही है।

वह 12वीं तक पढ़ी है। पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसकी दोस्ती है। दोनों साथ ही रहती हैं। किशोरी के परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि दोनों पति-पत्नी की तरह रह रही हैं। उन्होंने दोनों को समझाया, मगर वे नहीं मानीं। परेशान होकर किशोरी के परिजनों ने मसूरी थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दोनों लड़कियों को थाने बुलाया और समझाया। मगर वे साथ रहने की जिद पर अड़ी रहीं। तब किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

एसएचओ वीरेंद्र यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी बहनोई की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है। दोनों लड़कियां एक ही संप्रदाय से जुड़ी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed