{"_id":"57ee7a774f1c1bcc0957474d","slug":"special-cell-team-arrested-seven-illegal-weapons-including","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेशल सेल की टीम ने अवैध हथियार समेत सात को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्पेशल सेल की टीम ने अवैध हथियार समेत सात को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए स्पेशल सेल की टीम ने सात लोगों को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। वहीं चोरी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनकी पहचान अलीगढ़ निवासी रिंकू, सोनू, राहुल, धनपुर निवासी सूरज, नौरंगपुर निवासी राहुल बासकुसला निवासी शिवकुमार व नाहरपुर निवासी नितिन के रुप में की है।
विज्ञापन
अपराध शाखा की पुलिस टीम गश्त कर रही थी। गढ़ी रोड बसई के पास कुछ व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा इनका पीछा कर चार लोगों को काबू कर लिया।
विज्ञापन
जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ सेक्टर-10 में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि ये सभी शातिर चोर हैं। उन्होंने चोरी करने के लिए अपना एक गिरोह बना रखा था तथा सभी मिलकर अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदातों को अन्जाम देते है।
इन सभी आरोपियो की गुड़गांव पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। दूसरी ओर आईएमटी मानेसर के पास छापेमारी करके पुलिस ने बासकुसला निवासी शिवकुमार, अलीगढ़ निवासी राहुल और नाहरपुर निवासी नितिन को आईएमटी मानसेर से चोरी करते वक्त काबू कर लिया।